पंजाब

Samana News: चोरों का आतंक, एक ही रात में दो जगह पर किया हाथ साफ़

55 Views
Samana News
Samana News

Samana News: समाना में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए लगता है की इन चोरों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इन चोरों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। समाना में देर रात एक घर पर चोरों ने नगदी, मोबाइल और सोने के जेवरात चोरी कर कर ले गए और दूसरी जगह पर धार्मिक स्थल पर रखे गले में पैसे को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच समान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। Samana News

यह भी पढ़े :

Samana News: 4 से लेकर 5 लाख रूपए के हुआ नुकसान- मनोज कुमार

घडामीपती वासी मनोज कुमार ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो गया था। जिसको लेकर वह अपने दूसरे घर पर रह रहे थे और अपने घर को ताला लगाया हुआ था। जब वह सुबह नहाने के लिए अपने घर आये तो देखा कि घर को लगे ताले टूटे हुए हैं। जब घर के अंदर देखा तो अलमारी और बेड को तहस-नहस किया हुआ था कपडे इधर उधर खिलरे हुए थे। उन्होंने ने कहा कि मेरे घर पर पांच मोबाइल पड़े हुए थे, 70000 नगद राशि और 4 तोले सोना पड़ा हुआ था जो चोर लेकर फरार हो गये है। उन्होंने ने कहा कि इस चोरी में मेरा 4 से लेकर 5 लाख तक का नुकसान हो गया है। Samana News

दूसरी घटना तहसील रोड के पास आप आगू नीटा चीमा के घर की पिछली तरफ धार्मिक स्थल पर रखे गले में जितने भी पैसे थे वो चोर लेकर फरार हो गए। इस मौके पर नीटा चीमा ने बताया कि धार्मिक स्थल में रखे गले में करीब 30 हजार रूपए चोर लेकर फरार हो गये। इस मौके पर ASI भगवंत सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है। CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है बहुत जल्द चोरो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। Samana News

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts