पंजाब

सीधी गोली का शिकार हो सकते हैं स्नैचर

44 Views
Snatchers can become victims of direct bullets, Bhagwant Mann
Snatchers can become victims of direct bullets, Bhagwant Mann

Snatching in Punjab : भगवंत मान की चेतावनी, लूटपाट करने वाले ध्यान रखें, अगले चौक तक पहुंच पाएंगे भरोसा नहीं

Snatching in Punjab : पंजाब में हो रही लूटपाट की बड़ी घटनाओं को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीधी धमकी दे डाली है कि आज के पश्चात अगर ऐसी घटनाएं होती हैं तो इस बात का भी वह भरोसा ना रखें कि जिस चौक पर उनकी तरफ से यह घटना को अंजाम दिया गया है तो अगले चौक तक वह पहुंच भी पाएंगे या नहीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिद्ध इशारा किया गया है कि अब पंजाब पुलिस सीधे तौर पर कार्रवाई करेगी और किसी की भी परवाह नहीं करेगी।

जानकारी अनुसार पंजाब में फिरौती मांगने से लेकर लूटपाट करने की घटनाओं को देखते हुए आप पंजाब सरकार की तरफ से काफी ज्यादा सख्ती की जाने वाली है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भी सीधी चेतावनी दे दी गई है कि आज के पश्चात स्नेचिंग व लूटपाट करने वालों के खिलाफ सीधी कार्रवाई ही होगी।

Snatching in Punjab : घटने को अंजाम देने से पहले 10 बार सोचे स्नैचर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले इतना जरूर सोच लें कि जिस चौक में वह घटना करेंगे घटना करने के पास चंद पहुंच भी पाएंगे या फिर नहीं इस बात का भरोसा नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस चेतावनी में काफी कुछ दिखाई और सुनाई दे रहा है। जिसका असर आने वाले कुछ दिनों में पंजाब के उन शहरों में दिखाई देने लगेगी जहां पर इस तरह की घटनाएं आजकल काफी ज्यादा हो रही है।

पुलिस को भी अपनी सुरक्षा करने का अधिकार, गोली का जबाब गोली

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर किसी को अपनी सुरक्षा करने का अधिकार है। अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा तो आगे पुलिस भी चुप नहीं बैठेगी बाकि उसका जबाब गोली से ही मिलने वाला है। भगवंत मान ने कहा कि अभी भी समय है और इन लोगो को सुधारते हुए ऐसे काम बंद करने होंगे नहीं तो पुलिस अपनी करवाई करेगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts