पंजाब

Sports stadiums नशे के खिलाफ खेल सबसे बड़ा हथियार

6 Views
Sports stadiums are the biggest weapon against drug abuse
Sports stadiums are the biggest weapon against drug abuse

पूरे पंजाब में 3,100 आधुनिक Sports stadiums बनाए जा रहे हैं

समाना, 26 जून | The State Headlines Bureau : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को पटियाला जिले के समाना में 10.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के Sports stadiums की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पूरे पंजाब में 3,100 आधुनिक Sports stadiums विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं और यही पंजाब को नशा मुक्त बनाने की सबसे मजबूत रणनीति भी है।

9 एकड़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि समाना का यह स्टेडियम लगभग 10.35 करोड़ रुपये की लागत से 9 एकड़ पंचायत भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसमें आठ लेन वाला 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा, जहां 100, 200 और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि ट्रैक के अंदरूनी हिस्से में शॉट पुट, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप समेत विभिन्न फील्ड इवेंट्स के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिल सके।

समाना ही नहीं, आसपास के खिलाड़ियों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से केवल समाना विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के हजारों खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के जरिए युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे और पंजाब का नाम देश-दुनिया में रोशन करेंगे।

'खेलों में व्यस्त युवा नशे की ओर नहीं जाते'

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार की सबसे प्रभावी लड़ाई खेलों के माध्यम से लड़ी जा रही है।

उन्होंने कहा, "जो युवा खेलों में सक्रिय रहते हैं, उनके पास नशे की ओर देखने का भी समय नहीं होता। वे अपनी पूरी ऊर्जा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगाते हैं।"

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों के जरिए सकारात्मक अवसर देना है ताकि वे समाज और राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

1,250 करोड़ रुपये से बन रहे हैं 3,100 ग्रामीण Sports stadiums

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार 1,250 करोड़ रुपये की लागत से पूरे राज्य में 3,100 आधुनिक ग्रामीण खेल मैदान विकसित कर रही है। इन स्टेडियमों में खिलाड़ियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक खेल मैदान में बाउंड्री फेंसिंग, हरियाली, फ्लडलाइट, छह फुट चौड़ा वॉकिंग ट्रैक, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान, स्थानीय खेलों के लिए अतिरिक्त कोर्ट, छह लेन रनिंग ट्रैक, एलईडी लाइटिंग, स्प्रिंकलर सिस्टम, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, व्हीलचेयर रैंप, स्टोरेज सुविधा और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ पेशेवर कोचों के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने खेल विभाग के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए 1,791 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

नई खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रही आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में लागू नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके तहत ओलंपिक की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये तथा एशियाई खेलों की तैयारी के लिए 8 लाख रुपये की सहायता दी जाती है।

उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों तथा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी गई है। इसके अलावा नौ ओलंपिक पदक विजेताओं को पीसीएस और डीएसपी के पदों पर नियुक्त किया गया है।

Sports stadiums : 'खेड़ां वतन पंजाब दीआं' से बढ़ी खेल संस्कृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'खेड़ां वतन पंजाब दीआं' प्रतियोगिता ने राज्य में खेल संस्कृति को नई पहचान दी है। पिछले तीन वर्षों में इस आयोजन पर 97.3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और वर्ष 2024-25 में लगभग 5 लाख खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया।

उन्होंने कहा कि किला रायपुर की ग्रामीण खेलों को भी नई पहचान मिली है और पंजाब विधानसभा द्वारा पारित संशोधित कानून के बाद बैलगाड़ी दौड़ जैसी पारंपरिक ग्रामीण खेलों का भी पुनर्जीवन हुआ है।

पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसे पंजाब के खेल इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार राज्य को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की मेजबानी का अवसर मिला है।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबले बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम, मोहाली और सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी और राज्य के खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़े : - पंजाब को नशा और गैंगस्टर मुक्त बनाने की लड़ाई जारी : Kuldeep Dhaliwa

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts