चंडीगढ़

दिल, त्वचा, खून की कमी और सेकड़ो बिमारियों से लड़ता है ये सब्जी का पत्ता

35 Views
mooli patte khane ke fayde
mooli patte khane ke fayde

Mooli Patte Khane Ke Fayde: विटामिन्स, मिनरल्स जैसे गुणों से भरपूर है मुली का पत्ता

मुली एक ऐसी लोकप्रिय कही जाने वाली सब्जी जो सर्दिया आते ही (Mooli Patte Khane Ke Fayde) हर घर में होती है। वैसे तो मुली को सब्जी कहा जाता है पर मुली को अधिकतर सलाद के रूप में सेवन किया जाता है। मुली के पत्तो में क्लोरिन, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, आयरन और मेगनिशियम से भरपूर होती है। मुली के पत्तो में इतने गुण है कि इसके सेवन करने से सेंकडो बिमारियों से बचने में मदद कर सकती है। मुली के पत्तो में Vitamin A, Vitamin C और Vitamin B आदि गुण पाए जाते है। आज इस लेख में आप को मुली के पत्तो के बारे में होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। बस आप ने ये लेख पूरा पढना है।      

मूली के पत्तों के फायदे:

मुली के पत्तो में भरपूर वितामिस, मिनरल्स पाए जाते है जो सेंकडो बिमारियों से लड़ने में सहाही होती है । इस के लगातार सेवन करने से शरीर को फायदा हो सकता है

यह खबर भी पढ़े :

हड्डियों के लिए फायदेमंद:

मूली के पत्ते में Vitamin K भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की हड्डियों के लिए बहुत ही जरुरी होता है। Vitamin K, कैल्शियम होने से हमारे शरीर की हड्डियो को मजबूती देता है और जोड़ो के लिए भी मुली के पत्ते बहुत ही लाभदायक साबित हो सकते है। मुली के पत्तो का जूस, चटनी, सब्जी आदि से सेवन कर सकते है। Mooli Patte Khane Ke Fayde in Hindi

खून की कमी को दूर करना:

सभी हरी सब्जियो में आयरन, फोलिक एसिड, Vitamin C भरपूर मात्रा में पाया जाता है और मुली भी उसी में आता है। अगर हम मुली के पत्तो का सेवन सही तरीके से करें तो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करने में एहम रोल अदा कर सकता है। मुली के पत्तो को हम जूस, सलाद और सब्जी में भी कर सकते है। अक्सर लोग इसको अच्छे से धोकर कचे भी सेवन करते है। Mooli Patte Khane Ke Fayde

पाचन क्रिया:

मुली के पत्तो में Fiber भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस से शरीर को बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप मुली के पत्तो का रोजाना सेवन करते है तो ये आप की पाचन क्रिया को मजबूती पर्दान करने में मदद करता है। इस के उपयोग से पेट की कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। Mooli Patte Khane Ke Fayde

दिल के लिए फायदेमंद:

मुली के पत्तो का जूस पीने से दिल की कई तरह की बिमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। मुले के पत्तो में मेगनिशम और पोटाशियम जैसी मिनरल्स पाए जाते है जो दिल की नसों में चर्बी को बढने से रोकने में मदद करता है। मुली के पत्ते LDL ख़राब कोलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोकता है और HDL अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ावा देता है जिस से दिल की कई तरह की बिमारियों से बचने में मदद करता है।  

वजन कम:

मूली के पत्तों में मौजूद फाइबर होने से ये शरीर और शरीर के नसों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। मुली के पत्तो में कैलोरी की मात्रा कम होने और इसके सेवन करने से आप को भूख कम लगती है जिस से आप के वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। Mooli Patte Khane Ke Fayde

त्वचा के लिए फायदेमंद:

मूली के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होने से ये हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। मुली के पत्तो का लगातार सेवन करने से हमारी त्वचा को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है और चमकदार बनाने में सहाही हो सकती है। Mooli khane ke fayde

ब्लड प्रेशर:

मुली के पत्तो में पोटाशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस से हमारे शरीर से बड़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। पोटेशियम युक्त खाने योग्य पदार्थों के सेवन करने से ब्लड प्रेशर को सही रखने में योगदान दे सकता है। Mooli Patte Khane Ke Fayde

दुष्प्रभाव एवं सावधानियां

वैसे तो मूली के पत्ते हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते है लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी है जिस से हमें बचने की जरूरत है।

ऑक्सालेट्स:

मूली के पत्तों में ऑक्सालेट्स भरपूर मात्रा में होते है जिस से हमें गुर्दे की पथरी बनने के कारण बन सकते है। अगर आप गुर्दे की पथरी से पहले पीड़ित थे जा है तो आप मुली के पत्तो का सेवन कम मात्रा में करें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

एलर्जी:

अक्सर कुछ लोगो में मुली और मुली के पत्तो के सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। इसके सेवन करने से आप के शरीर पर खुजली, लालिमा या शरीर में कुछ तबदीली आ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

थायरॉयड:

मूली के पत्तों में गोइट्रोजन होता है अगर इसका अधिक सेवन करते है तो हमें  थायरॉयड जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। अगर आप को थायराइड जैसी प्रॉब्लम पहले थी या है तो आप मुली के पत्तो के सेवन बहुत कम मात्रा में करें और इसको लेकर डॉक्टर से जरुर संपर्क करें।

कीटनाशक:

अक्सर देखा जाता है कि पत्तेदार सब्जियों पर कीटनाशक का छिडकाव बहुत मात्रा में किया जाता है। जब भी आप इसका सेवन करते है तो इसको अच्छे से धोने के बाद ही सेवन में लेकर आये। अगर हो सके आर्गेनिक मुली ही ले।

इस लेख में हमने आप को मुली के पत्तो के फायदे और नुकसान बताने की कोशिश की गई है। अगर आप ने मुली के पत्तो का सेवन करना है तो पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस इस की कोई पुष्टि नहीं करता है और न ही कोई जिमेवारी लेता है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts