चंडीगढ़

2000 रूपए के नोट बदलने की अंतिम मिति में बदलाव इस तारीख तक होंगे जमा

36 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़
2000 रूपए के नोट को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (2000 Note Date Extend) यानी RBI ने एक जनतक नोटिस जारी किया है। उस नोटिस में 2000 रुपए के नोट बदलने कि जो अंतिम मिति 30 सितंबर थी उस को बढाकर 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। RBI ने सर्कुलर जारी करके कहा, ‘विड्रॉल प्रोसेस का तय समय खत्म होने के बाद, रिव्यू के आधार पर 2000 रुपए के नोट को जमा और बदलने की मौजूदा व्यवस्था को 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

यह खबर भी पढ़े :

2000 Note Date Extend: 2000 रूपए के नोट बदलने की मियाद एक हफ्ता बढ़ी

इससे पहले, खबर आई थी कि 30 सितंबर तक 2000 रूपए के नोट न बदले जाने की सूरत में यानी 1 अक्टूबर से नोट की वैल्यू जीरो हो जाएगी। हालांकि सूत्रों से जानकारी आई थी की RBI ने नोट बदलने की समय सीमा को 15 दिन तक बढ़ा सकता है लेकिन RBI की तरफ से 7 दिन की बढोतरी की गई। 2000 Note Date Extend

इससे पहले RBI ने इस साल 19 मई को एक सर्कुलर जारी किया था कि 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में जमा करने या बदले जा सकेंगे और उस के बाद वैल्यू 0 हो जाएगी। बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 19 मई 2023 तक कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए मूल्य (वैल्यू) के 2000 के नोट प्रचलन में थे। इसमें से 29 सितंबर तक 3.42 लाख करोड़ वैल्यू के नोट वापस आ चुके हैं। अब सिर्फ 0.14 लाख करोड़ की वैल्यू के नोट बाजार में हैं। 2000 Note Date Extend

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts