पंजाब

Traffic Police Challan: ट्रैफिक पुलिस को मिली POS मशीन, सावधान

54 Views
Traffic Police Challan
Traffic Police Challan

दी स्टेट हेडलाइंस
लुधियाना।
अब ट्रैफिक पुलिस भी अपने आप को अपडेट करने में लगी हुई, अब कागज पर चालान (Traffic Police Challan) नहीं कटेगा। ट्रैफिक पुलिस अब POS (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन मिलने के बाद डिजिटल हो गई है। ट्रैफिक नियमों का उलघन करने वालो का अब कुछ सेकंड में चालान कटेगा।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मैनुअल चालान काटने में बहुत समय बर्बाद होता था, और कई बार तो गलत सेक्शन पर टिक लग जाने पर ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वाला और जिस ने चालान काटा है दोनों को अदालत में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब डिजिटल सिस्टम होने से समय बचेगा और गलती होने के कम असार होंगे। Traffic Police Challan

यह खबर भी पढ़े :

Traffic Police Challan: ट्रैफिक पुलिस को दी 30 POS मशीन

लुधियाना पुलिस को चालान जारी करने के लिए 30 हैंडहेल्ड पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनें दी गई है। ADCP समीर वर्मा ने कहा कि इन मशीनों को दे दिया गया है, जहां इन मशीनों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया है। मशीनें 'वाहन' और 'सारथी' ऐप्स के राष्ट्रीय डेटाबेस के साथ जुड़ी हैं, जो न केवल यातायात उल्लंघन को नियंत्रित करने में मदद करेंगी बल्कि अपराध पर रोक लगाने में भी मददगार साबित होंगी। वह्कल का नंबर मशीन में डालते ही पूरी जानकारी अधिकारी के सामने आ जाएगी। लुधियाना शहर में कम से कम 150 ऐसी मशीनों की जरूरत है। फिलहाल ये 30 मशीनें अभी फेस-1 में शुरू हुए काम के चलते मिली है। पहले अधिकारियों को चालान पुस्तकों का रिकॉर्ड रखना पड़ता था और अब मशीन का डाटा ट्रैफिक पुलिस सर्वर में सुरक्षित रखा सकती है। Traffic Police Challan

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts