पंजाब

तुरंत करो DC का तबादला, Election commission of india का आदेश

51 Views
Election commission of india
Election commission of india

चलना शुरू हुया चुनाव कमिशन का डंडा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 19 मार्च।
Election commission of india ने चुनाव जाबता लगने के पश्चात से अपना डंडा चलाना शुरू कर दिया है. भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल को तबदील करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्धी जारी हुए पत्र में कहा गया है कि उनको मौजूदा पोस्टिंग से हटा कर किसी अन्य जगह तबदील किया जाये, जोकि उनका गृह ज़िला न हो। साथ ही यह भी लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाये कि उनको ज़िले से कहीं बाहर लगाया जाये जो कि जालंधर लोक सभा हलके में न हो। जालंधर का नया डिप्टी कमिशनर तैनात करने के लिए निर्वाचन आयोग ने 3 अधिकारियों के पैनल की माँग की है। पंजाब सरकार को जल्द से जल्द यह पैनल देना होगा।

रोपड़ रेंज और बॉर्डर रेंज से भी पुलिस अधिकारियों को हटाने के निर्देश : Election commission of india

Election commission of india : इसी तरह रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरन सिंह और बार्डर रेंज के डीआईजी नरिन्दर भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों अधिकारियों को भी मौजूदा जिलों से बाहर लगाने के लिए कहा गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नयी तैनाती वाले जिले मौजूदा तैनाती वाले ज़िले या लोक सभा सीट के अधीन न आते हों। उक्त दोनों अधिकारी क्रमवार अप्रैल और जून 2024 में सेवामुक्त हो रहे हैं। दोनों स्थानों पर नये अधिकारियों की तैनाती के लिए आयोग ने 3-3 नामों वाले पैनलों की माँग की है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts