पंजाब

BJP में शामिल हो सकते है दो पूर्व क्रिकेटर

61 Views
Yuvraj Singh Breaking News

Yuvraj Singh: लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए BJP पंजाब में अपना बड़ा धमाका करने की कोशिश में है जिसको लेकर लगातार मीटिंग भी हो रही। BJP में दो पूर्व क्रिकेटर बहुत जल्द शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब BJP में किसी भी समय नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हो सकते है। इसको लेकर कियास भी लगाया जा रहा है कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी में शामिल होते है तो BJP अमृतसर सीट से लोकसभा इलेक्शन लडवा सकती है। उधर सिक्सर किंग नाम से मशहूर युवराज सिंह भी बीजेपी में शामिल हो सकते है अगर युवराज सिंह बीजेपी में शामिल होते है तो उनको गुरदासपुर से इलेक्शन लडवा सकती है। Yuvraj Singh

Navjot Singh Sidhu

गुरदासपुर सीट से अभी बॉलीवुड स्टार सनी देओल BJP के सांसद हैं लेकिन पिछले दिन उन्होंने ने साफ कर दिया था कि वह 2024 लोकसभा इलेक्शन नहीं लड़ेंगे।  नवजोत सिंह सिद्धू और युवराज सिंह की ओर से अभी तक बीजेपी में शामिल होने के बारे में किसी तरह की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वैसे नवजोत सिंह सिद्धू ने BJP में शामिल होने की बातों को पिछले दिन ही खारिज कर चुके हैं। Yuvraj Singh

नितिन गडकरी से मिल चुके है Yuvraj Singh

Yuvraj Singh

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह काफी चर्चा में है कि वह बीजेपी में शामिल होने के लिए राजी हैं क्यूंकि पिछले दिन ही उनकी मुलाकात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हो चुकी है। लेकिन इसको लेकर युवराज सिंह और परिवार की तरह से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts