खेल

क्या उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाएगी भारतीय टीम ?

280 Views
Will the Indian team question Usman Tariq bowling action
Will the Indian team question Usman Tariq bowling action

कल के Pakistan vs India मैच से पहले उठ रहा है बड़ा सवाल

पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर विश्व कप T20 में पहले से ही विवाद हो रहा है तो ऐसे में अब जब भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होने जा रहा है तो वहां पर सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या भारतीय टीम द्वारा उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सवाल खड़ा किया जाएगा या नहीं किया जाएगा ?

हालांकि इसको लेकर अभी से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी है कि भारतीय टीम को इस विवाद में पढ़ना चाहिए या नहीं पढ़ना चाहिए। क्रिकेट की दुनिया से जुड़े हुए लोग भी खेमे में बट चुके हैं एक खेमे का कहना है कि अगर उस्मान तारिक रुक कर बोल करता है तो भारतीय बल्लेबाज को तुरंत पीछे हटते हुए अंपायर को शिकायत करनी चाहिए तो दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि ऐसा करना गलत होगा क्योंकि पाकिस्तान अभी तक इस विश्व कप में दो मैच खेल चुकी है और दूसरी टीमों की तरफ से इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं की गई है।

भारतीय स्पिनर अश्विन ने अब जताया एतराज

भारतीय स्पिनर अश्विन की तरफ से पहले इस मामले को लेकर बोला जा रहा था कि उस्मान तारिक (Usman Tariq) के बॉलिंग एक्शन पर सवाल खड़ा करना गलत है क्योंकि वह नियमों के तहत ही बॉलिंग कर रहा है अब यह विवाद काफी ज्यादा बढ़ चुका है तो अश्विन ने ही सामने आकर यह कहना शुरू कर दिया है कि अगर किसी बल्लेबाज को परेशानी हो रही है तो वह अंपायर से शिकायत कर सकता है अश्विन का कहना है कि किसी भी इंटरनेशनल मैच में बॉलर को रुक कर बॉलिंग करने की इजाजत नहीं है।

अगर भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान किसी तरीके से पाकिस्तानी बॉलर Usman Tariq द्वारा रुक कर बोलिंग की जाती है तो भारतीय बल्लेबाज को पीछे हट जाना चाहिए और अंपायर से शिकायत की जानी चाहिए कि बॉलर द्वारा बोल को समय पर रिलीज नहीं किया जा रहा या फिर समय लिया जा रहा है जिससे उसे नहीं पता कि बोल कब आएगी। इस मामले में बल्लेबाज की शिकायत को माना जा सकता है। 

आखिर क्यों उठ रहा है Usman Tariq की बॉलिंग पर विवाद ? 

पाकिस्तान की गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर यह विवाद उठ रहा है कि वह बाल को पूरी तरीके से रिलीज करने से पहले अपनी बाजू को घुमा नहीं रहे हैं और बटा बोल डाल रहे हैं। इसके साथ ही वह बाल को डालने से पहले रख रहे हैं जिससे बल्लेबाज को यह समझ नहीं आ रहा है कि वह बाल डालना चाहते हैं या फिर किसी कारणवश रुक गए हैं ? जिस कारण बल्लेबाज क्या ध्यान है रहा है और वह एकाग्रता से बैटिंग नहीं कर पा रहा है। 

Usman Tariq को लेकर आगे क्या हो सकता है ? 

विश्व कप 2020 शुरू होने से पहले तक यह सवाल खड़ा हो रहा था कि वह इस बड़े इवेंट में Usman Tariq बॉलिंग कर पाएंगे या नहीं कर पाएंगे परंतु अब जब वह खेल रहे हैं तो उन्हें इस समय रोकना मुश्किल हो सकता है। पाकिस्तान और भारत को लेकर पहले से ही कई तरह के विवाद है तो ऐसे में अगर भारतीय टीम मैच के दौरान उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर अंपायर से शिकायत करती है तो पाकिस्तानी टीम और पाकिस्तान सरकार इस पूरे मामले को सियासत से प्रेरित करार दे सकती है तो ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय टीम किसी तरह के विवाद में पढ़ने की जगह उस्मान के कर ओवरों को खेल कर ही निकालना चाहेगी। यह मैच रविवार को शाम 6 बजे जिओ हॉटस्टार पर लाइव होगा।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts