Punjab Gangster Crackdown : सरकार की बड़ी कार्रवाई, 43127 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 4 जुलाई, (ध्रुव चावला)। पंजाब में गैंगस्टरवाद और नशे (Punjab Gangster Crackdown) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब को सुरक्षित और नशा-मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान अब 164वें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत अब तक 43,127 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंजाब पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।
Punjab Gangster Crackdown : 489वें दिन 2.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद
धालीवाल ने नशा विरोधी अभियान 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' का जिक्र करते हुए कहा कि यह मुहिम भी पूरी ताकत से जारी है। Punjab Gangster Crackdown अभियान के 489वें दिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और 187 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 71,538 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि पंजाब के युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
धालीवाल ने कहा कि पंजाब की शांति, सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से राज्य को नशा-मुक्त और अपराध-मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- Goa Health सिस्टम ध्वस्त, पंजाब मॉडल हो लागू : केजरीवाल