पंजाब

भगवंत मान के खिलाफ रची गई थी साजिश, सच आया बाहर

24 Views
Bhagwant Mann Press conf Photo
Bhagwant Mann Press conf Photo

कई सालों से की गई थी तैयारी, भगवंत मान का तैयार करवाया गया था मास्क

चंडीगढ़, 25 जून (सुनील कुमार)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश बेनकाब हो गई है। भगवंत मान के खिलाफ कई सालों से साजिश रची जा रही थी और इस साजिश के तहत ही उन्हें बदनाम करने के लिए बाकायदा उनके फेस का मास्क भी तैयार किया गया था ताकि गलत तरीके से वीडियो बनाते हुए उन्हें पंजाब की संगत आगे बदनाम किया जा सके।

भगवंत मान के दुश्मनों की यह साजिश काफी हद तक कामयाब भी हो गई थी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब में बदनाम भी किया जाना शुरू हो गया था परंतु बदकिस्मती यहां रही कि उस मास्क को तैयार करने वाले जगमन समरा खुद उसे मास्क को अपने हाथ में डालकर दिखा रहे हैं और वह वीडियो किसी तरीके से लीक हो गई।

उस वीडियो क्लिप को जारी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है यह साजिश उनके खिलाफ पिछले कई सालों से चल रही थी और चुनाव के नजदीक आकर इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि उन पर परमात्मा की इतनी कृपा है कि यह साजिश जब रची जा रही थी तो तब किसी एक व्यक्ति ने उस साजिश की वीडियो बना ली और वह वीडियो आप सभी के सामने आ गई है।

वीडियो का मामला हुआ खत्म अब विपक्षियों के पास नहीं कोई मुद्दा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जगमन समरा की साजिश वाली वीडियो सामने आने के पश्चात अब यह मुद्दा ही खत्म हो गया है क्योंकि यह स्पष्ट हो गया है कि उनके खिलाफ बड़े स्तर पर साजिश रची गई थी ताकि उन्हें बदनाम करते हुए सत्ता से बाहर किया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि यह साजिश कई सालों से पहले से ही रची गई थी और अब चुनाव के नजदीक उसको अंजाम दिया जा रहा था l भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने ने हमेशा ही धार्मिक मामलों को आगे रखते हुए सरकार में सभी से पहले धार्मिक काम किए है, जिस कारण ही परमात्मा ने इस साजिश का पर्दाफास करवाया हैl

श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी जाएगी साजिश की वीडियो

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ऐलान किया गया है कि यह साजिश की वीडियो को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश किया जाएगा और उन्हें भेजा जाएगा ताकि श्री अकाल तख्त साहिब के सामने भी सच आ सके कि किस तरीके से साजिश को रचा गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब को सर्वोच्च मानते हैं और हमेशा ही उनके सामने नतमस्तक रहे हैं।

जगमन समरा को लाया जाएगा पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मीडिया में ऐलान किया गया है कि उक्त साजिश को रचने वाले मुख्य साजिश करता जगमन समरा को पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब में लाया जाएगा और उनसे पूरी जांच करते हुए पूछा जाएगा कि उनके पीछे कौन से मुख्य लोगों का हाथ है। भगवंत मान ने दावा किया कि इस पूरी साजिश के पीछे शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस हो सकती है इसलिए जगमन समरा को पंजाब में लाया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़े :- मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई Fake Video : भगवंत मान

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts