पंजाब

Resignation: मनजीत सिधु के अस्तिफे को लेकर बड़ा फैशला

5 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने ओएसडी मनजीत सिंह सिद्धू का Resignation मंजूर कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मन की तरफ से की गई इस बड़ी कार्रवाई को लेकर सभी हैरान है कि मनजीत सिंह सिद्धू का एक दिन में ही इस्तीफा मंजूर हो गया है। मनजीत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री के बेहद करीबी दोस्तों में से होने के साथ-साथ राजनीतिक सफर में भी उनके काफी नजदीक रहे हैं। परंतु पिछले कुछ दिनों से चल रही नाराजगी के दौर में उन्होंने बीते दिन अस्तिफा दिया था जिसे की आज मंजूर कर लिया गया है। मनजीत सिंह सिद्धू द्वारा अपने अस्तिफे (Resignation) को देने के पीछे सेहत के कारणों को बताया गया है।

Resignation: पत्रकारिता छोड़कर जुड़े थे मुख्यमंत्री भगवंत मान से

यहां पर बताने योग्य है कि मनजीत सिंह सिद्धू पिछले दो दशकों से मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जुड़े हुए हैं जबकि आम आदमी पार्टी के साथ वह पिछले 8 साल से काम कर रहे हैं। मनजीत सिंह सिद्धू एक पूर्व सीनियर पत्रकार रह चुके हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी का मीडिया प्रचार का काम देखने के लिए ही पत्रकारिता को अलविदा कहा था। जिसके पश्चात से वह आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर पंजाब में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनको इसी साल जनवरी में अपना ओएसडी मीडिया नियुक्त किया गया था। अब उनके द्वारा अपनी सेहत का हवाला देते हुए इस अहुदे से इस्तीफा दे दिया है। जिस की मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तुरंत प्रभाव से मंजूर भी कर लिया गया है। Resignation

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts