पंजाब

जिलों के DC व IAS अधिकारियों के तबादले को लेकर बड़ी खबर

10 Views
IAS Transfer List
IAS Transfer List

IAS Transfer List : पिछले कई दिन से हो रहा था इंतजार

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
IAS Transfer List : पंजाब के कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर व सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि पिछले कई दिनों से तैयार की जा रही लिस्ट को लगभग फाइनल कर लिया गया है और यह लिस्ट कल बुधवार दोपहर को जारी की जा सकती है। जिसमें 4 डिप्टी कमिश्नर व कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर इस लिस्ट में शामिल होने की बात बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह लिस्ट काफी ज्यादा अहम होने वाली है और इस लिस्ट में डिप्टी कमिश्नर को शामिल करते हुए साफ तौर से इशारा है कि इन तबादला में सरकार उन्हें अधिकारियों को फील्ड में रखना चाहती है। जिसे वह अगले 4 महीने ज्यादा से ज्यादा काम करवा सके।

पंजाब सरकार द्वारा इस लिस्ट में कई उन अधिकारियों को भी अहम विभागों से हटाने की तैयारी में है, जिनसे अपने ही विभाग में उसे ढंग से काम नहीं किया जा रहा है, जिस ढंग से पंजाब सरकार करवाना चाहती है। पंजाब सरकार की कुछ लोकप्रिय नीति को लागू करने की तैयारी की जा रही थी परंतु उन नीतियों पर अधिकारियों द्वारा सही ढंग से कार्य नहीं किए जाने के चलते वह टलती नजर आ रही है। इस कारण इस लिस्ट उन अधिकारियों के नाम भी शामिल है। यह लिस्ट बुधवार को दोपहर के पश्चात जारी हो सकती है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts