पंजाब

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, आप काउंसलर बने मेयर

79 Views
Chandigarh Mayor Kuldeep Kumar
Chandigarh Mayor Kuldeep Kumar

Chandigarh Mayor कुलदीप कुमार को घोषित किया गया चंडीगढ़ का मेयर

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Chandigarh Mayor : सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ा फैसला दे दिया गया है जिसमें आम आदमी पार्टी के काउंसलर कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम का मेयर घोषित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इनवेलिड करार दिए गए सभी 8 वोट की गिनती करते हुए उन्हें वैलिड करार दे दिया गया है जिसके चलते कुलदीप कुमार चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर घोषित हो गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में पिछले दो दिन से लगातार सुनवाई चल रही थी और कल ही इस बात का अंदाजा लग गया था कि मंगलवार को इस संबंध में बड़ा फैसला सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आ सकता है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में पहले से ही खुशी के लहर दौड़ रही थी क्योंकि उन्हें यह जानकारी मिल रही थी कि भाजपा की तरफ से की गई गड़बड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की नजर पड़ गई है और ऐसे में अब फैसला आम आदमी पार्टी के हक में आना तय माना जा रहा है।

कल ही सुप्रीम कोर्ट में मंगवाए गये थे बैलेट पेपर

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बीते कल ही सभी बैलट पेपर को मंगवाया गया था ताकि उन्हें देखते हुए मेयर के चुनाव का फैसला किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी वैलिड पेपर को देखने के पश्चात यह फैसला किया गया कि जो 8 बैलट पेपर को इनवेलिड कर दिया गया था उन्हें फिर से वैलिड करार दिया जा रहा है जिसके चलते उन्हें बैलेट पेपर की गिनती को करते हुए आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम का मेयर घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts