पंजाब

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का नया आदेश

44 Views
Punjab Governor
Punjab Governor

Punjab Governor : नही करेंगे 20 फरवरी से 23 फरवरी तक पंजाब के बार्डर का दौरा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 20 फरवरी।
Punjab Governor : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से नया आदेश जारी कर दिया गया है और यह आदेश आज से ही लागु होने जा रहा है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा दिनांक 20 फरवरी से 23 फरवरी तक निर्धारित राज्य के सीमावर्ती जिलों का अपना दौरा संबंधित अधिकारियों के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया है। यह दौरा अब 12 मार्च से 14 मार्च, 2024 तक होगा। बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ जुड़ने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं और वह अपने आगामी दौरे के दौरान सीमावर्ती जिलों के निवासियों और अधिकारियों से मिलेंगे।

संशोधित कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी यथासमय सूचित की जाएगी। गौरतलब है कि Punjab Governor को पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों का दौरा करके केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें करनी थीं। यहाँ बताने योग्य है कि इस से पहले भी राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित बार्डर का दौरा कर चुके है। उनके इस प्रकार के दौरे पर कई तरफ के सवाल भी उठाये गये थे। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा अपने इन दौरों में नशे को लेकर राज्य सरकार को भी घेरा जा चूका है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts