BJP Haryana Candidate List हुई जारी, खट्टर करनाल से लड़ेंगे इलेक्शन
BJP Haryana Candidate List: लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए हरियाणा बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई बड़े लीडरो के नाम भी शामिल किये गये है। मनोहर लाल खट्टर को पार्टी की तरफ से करनाल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मनोहर लाल खट्टर की तरफ से आज विधानसभा से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया गया है। BJP Haryana Candidate List

भाजपा की तरफ से करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया की टिकट को काट काट दी है। इसके अलावा सिरसा से मौजूद सांसद सुनीता दुग्गल की टिकट काट कर उनकी जगह आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर को टिकट दी गई है। अंबाला से पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बन्तो कटारिया को टिकट दी गई है। फरीदाबाद और गुरुग्राम से मौजूद सांसद और केंद्रीय मंत्री को फिर से टिकट दी गई है। इसमें गुरुग्राम से राम इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट दी गई है। भिवानी महेंद्रगढ़ से मौजूद सांसद चौधरी धर्मवीर को तीसरी बार टिकट का ऐलान कर दिया गया है वह पिछले दो चुनाव में भी वही जीते थे। BJP Haryana Candidate List

यह भी पढ़े :
- इस जूस के सेवन करने से कई बिमारियों को करता है ख़त्म
- नींबू के पत्ते कई बिमारियों को करता है खत्म, मात्र सूघने से मिलता है दर्द से छुटकारा
- गुणों का खजाना है अलोवेरा, कई बिमारियों को करता है ख़त्म
- इन पत्तों के चबाने से कब्ज जैसी समस्या होगी ठीक
- Papaya Side Effects in Hindi: भूल कर भी पपीते का सेवन न करें यह लोग
अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।