चंडीगढ़

अगर पैरों में दिखे यह बदलाव तो हो सकती है कई गंभीर बीमारियां

74 Views
High Cholesterol Signs in Legs
High Cholesterol Signs in Legs

High Cholesterol Signs in Legs: अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है तो इसके लक्षण हमारे पैरों में देखे जा सकते हैं। हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के कई तरह के कारण हो सकते हैं। आजकल गलत खानपान और खराब जीवन शैली के कारण कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम आम ही देखी जा रही है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक मॉम की तरह चिपचिपा पदार्थ होता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल और दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़नी शुरू हो जाए तो हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियां लग सकती हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल हमारे खून की नसों में जामना शुरू हो जाता है। High Cholesterol Signs in Legs

जिसके कारण हमारे खून का सरकुलेशन धीमा होना शुरू हो जाता है और बंद भी होता है। इससे ब्लॉकेज, हार्ट अटैक, दिमाग के स्ट्रोक जैसी कई तरह की समस्या हो सकती हैं। खराब कोलेस्ट्रॉल किस तरह के बढ़ने से हमारे शरीर में कई तरह के लक्षण पहले से ही देखने शुरू हो जाते हैं। इस तरह के लक्षण हमारे पैरों में भी देखे जा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा के बढ़ने से हमारे पैरों में किस तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं उसके बारे में बताने की कोशिश करेंगे। बस आपने यह आर्टिकल पूरा पढ़ना है। High Cholesterol Signs in Legs

High Cholesterol Signs in Legs: पैरों का घाव न भरना

अगर आपके पैर में किसी तरह का कोई घाव हो चुका है और वह जल्दी से नहीं भर रहा तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल के शरीर में बढ़ने का कारण हो सकते हैं। क्योंकि शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने के कारण इस तरह से हो सकता है। अगर खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ चुकी है तो हमारे शरीर के घाव तेजी से नहीं भरते। ऐसी स्थिति में आप तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों में दर्द

अगर आप के शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ चुकी है तो आप आपके पैरों में भारी दर्द या ऐंठन महसूस हो सकता है। दरअसल जब खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है तो हमारे पैरों की नसें ब्लॉक होनी शुरू हो जाती है और ऑक्सीजन वाला खून पैरों की नसे तक नहीं पहुंचता। जिसके कारण हमारे पैरों में भारी दर्द और भारीपन महसूस होना शुरू हो जाता है। अगर आपको इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों का ठंडा होना

सर्दियों के मौसम में पर अक्सर हमारे पैर ठंडे रहते हैं। लेकिन अगर आपके पैर और तलवे हमेशा ही ठंडे रहते हैं तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा के बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। अगर गर्मी में भी आपके पैर ठंडे होते हैं तो इसको नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों के रंग में बदलाव होना

खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के कारण हमारे पैरों की त्वचा के रंग में बदलाव देखा जा सकता है। दरअसल जब हाई कोलेस्ट्रॉल होता है तो शरीर में खून का फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पता है। इसकी वजह से हमारी कोशिकाओं का पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। जिसके कारण हमारे पैरों की स्किन बैंगनी या नीले रंग की दिखाई दे सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण आपके पैरों में दिखे तो इसको नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें।

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। अगर आपके पैरों में इस तरह के लक्षण या बदलाव देखे जा रहे हैं तो इसको नजर अंदाज ना करते हुए। तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts