पंजाब

Sultanpur Lodhi में होमगार्ड के जवान जसपाल सिंह की मौत पर दुख व्यक्त

8 Views
Sultanpur Lodhi
Sultanpur Lodhi

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 23 नवंबरः
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होमगार्ड के जवान जसपाल सिंह (Sultanpur Lodhi) की मौत पर गहरे दुख व्यक्त किया है जिनकी ड्यूटी निभाते समय जान चली गई। मुख्यमंत्री ने जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर दो करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल सिंह की सुल्तानपुर लोधी में अपनी ड्यूटी निभाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो करोड़ की राशि में से राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ रपए एक्स- ग्रेशिया के तौर पर जबकि एक करोड़ रुपए एच. डी. एफ. सी. द्वारा बीमा राशि के तौर पर दिए जाएंगे। Sultan pur Lodhi

यह भी पढ़े :

Sultanpur Lodhi: पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए एक्स-ग्रेशिया और एक करोड़ रुपए बीमा राशि के तौर पर देने का ऐलान

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के लिए इस सपूत के महान योगदान के सम्मान में है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हथियारबंद सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की भलाई के लिए वचनबद्ध है जिसके अंतर्गत जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि इस विनम्र प्रयास से जहाँ पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी, वहीं उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकेगा। Sultan pur Lodhi

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts