पंजाब

Accident: तेज रफ़्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, 2 लोगो की मौत

13 Views
Accident
Accident

दी स्टेट हेडलाइंस
पटियाला।
टोल प्लाजा के नजदीक तेज रफ़्तार गाडी ने मोटरसाइकिल सवार (Accident) को जबरदस्त टकर मार दी जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार दो लोगो की मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँच करवाई शुरू कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ टोल प्लाजा के नजदीक बुधवार देर रात एक  तेज रफ्तार गाड़ी में बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों वियाक्तियो ने हस्पताल के रस्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह 39 साल और सोमा सिंह 37 साल वासी खेती पंडतां गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों का पोस्टमॉर्टम के बाद डेड बॉडी को परिवार के हवाले कर दिया है।

Accident: बिजली का काम करते थे मृतक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरजिंदर सिंह और सोमा सिंह दोस्त थे और दोनों ही एक गाँव के रहने वाले थे। ये दोनों बिजली का काम करते थे और बुधवार को काम खत्म होने के बाद गांव की तरफ जा रहे थे। उन्होंने ने कहा कि एक तेज रफ्तार पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ही व्यक्तियों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मरने वाला गुरजिंदर सिंह दो बच्चों का पिता है, सोमा सिंह की तीन बेटियां हैं। Accident

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts