पंजाब

कल जेल से रिहा होंगे गुरमीत राम रहीम, 21 दिन के लिए मिली छुट्टी

9 Views
Gurmeet Ram Rahim Singh Insan
Gurmeet Ram Rahim Singh Insan

बरनावा के डेरा में रहेंगे Gurmeet Ram Rahim Singh

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान (Gurmeet Ram Rahim Singh) को एक बार फिर से जेल से पैरोल मिल गयी है । बाबा गुरमीत राम रहीम की तरफ से कुछ दिन पहले ही एक बार फिर से पैरोल अप्लाई की गई है और जिसे कि आज ही मंजूरी भी मिल गयी है । जिसके चलते अगले 21 दिन में ही डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से उत्तर प्रदेश डेरे में कल से रहने के लिए आ रहे है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को इस साल में तीसरी बार यह पैरोल मिल रही है। इससे पहले भी इस साल में Gurmeet Ram Rahim Singh दो बार जेल से बाहर आ चुके हैं।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान (Gurmeet Ram Rahim Singh) को इस बार 21 दिन की पैरोल मिल रही है। इस पैरोल की मंजूरी के चलते वह एक बार फिर से 21 दिन जेल से छुट्टी पर आ रहे हैं और उत्तर प्रदेश के बरनावा डेरे में रहेंगे। पहले भी वोह इस डेरे में ही पेरोल के समय रहते रहे है।

डेरे की तरफ से मनाया भंडारा महिना

डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक संत बेपरवाह मस्ताना जी महाराज के जन्म महीने को लेकर डेरा सच्चा सौदा की तरफ से हर साल नवंबर में जन्मदिन मनाया जाता है और इस साल भी 27 नवंबर को डेरा सच्चा सौदा की तरफ से बड़े स्तर पर भंडारा बनाने का प्रोग्राम मनाया जा रहा है। इस भंडारे को लेकर ही पैरोल अप्लाई की गई है। अब यह पैरोल पर छुट्टी मिलने के चलते डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख भी इस भंडारे में शामिल होते हुए अपने श्रद्धालुओं को प्रवचन दे सकते है। हालांकि पैरोल देते समय काफी तरह की पाबंदियां भी लगाई जाती हैं। अब यह देखना होगा कि जब पेट्रोल मिलेगी तो किस तरह की पाबंदियां लगेगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts