पंजाब

Pandit Dhirendra Shastri की जान को खतरा, इसने दे डाली धमकी

16 Views
Pandit Dhirendra Shastri
Pandit Dhirendra Shastri

Lawrence Bishnoi ने दी धमकी, 10 लाख रूपये की मांगी गयी फिरौती

Pandit Dhirendra Shastri : देशभर में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी किसी आम व्यक्ति ने नहीं बल्कि प्रख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है। धमकी में कहा गया है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपनी जान की रक्षा करने के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती देनी होगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री से फिरौती मांगने वाली यह धमकी ईमेल से भेजी गई है और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग बताया जा रहा है। इस धमकी मिलने के पश्चात छतरपुर जिले के बमीठा पुलिस ने बिहार के पटना से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जिसका हाथ इस ईमेल करने के पीछे बताया जा रहा है।

19 अक्टूबर को आई थी धमकी गुप्त रखा गया था मामले को

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को यह जान से मारने की धमकी 19 अक्टूबर को ईमेल के जरिए मिली थी। इसके पश्चात इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस मामले में किसी को भी जानकारी नहीं दी गई और धीरेंद्र शास्त्री की ओर से 20 अक्टूबर को बमीठा थाने में फिर दर्ज करवा दी गई थी। इसके पश्चात से ही साइबर क्राइम की टीम द्वारा दोषी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही थी। अब बताया जा रहा है कि बिहार के नालंदा से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=6BLoNqDCdM8

Pandit Dhirendra Shastri को 11 महीने पहले भी मिली थी ऐसी धमकी

Pandit Dhirendra Shastri को यह पहली बार धमकी नहीं मिली है बल्कि इससे पहले भी इसी साल जनवरी के महीने में उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसे मामले में भी फिर रजिस्टर होने के पश्चात दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts