चंडीगढ़

अगर आपके Whatsapp पर भी आ रहा है ऐसा मेसेज तो हो जाए सुचेत

78 Views
KBC Lottery Scam
KBC Lottery Scam

KBC Lottery Scam: आज के इंटरनेट युग में हर किसी को बहुत अधिक फायदे हो रहे हैं। लेकिन इन फायदे के साथ अक्सर गलत कदम भी उठाया जा सकता है। इन्टरनेट के युग में गलत फायदा उठाने वाले को हैकर्स कहते है। अक्सर ही हैकर कोई न कोई नया जुगाड़ लगा रहे हैं। आज के समय में सबसे अधिक चलन कौन बनेगा करोड़पति का ऑडियो वायरल हो रहा है जो कि लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जा रहा है। इस ऑडियो को देखते ही भोले भाले लोग ठगी का शिकार बनते जा रहे हैं। इसको लेकर RBI की तरफ से गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है और इस तरह के शिकार होने पर साइबर क्राइम को रिपोर्ट भी कर सकते है। KBC Lottery Scam

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर केबीसी नाम का एक ऑडियो पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उस ऑडियो वीडियो में कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिन पहले इंटरनेशनल लेवल पर हुई एक बैठक में लकी ड्रा निकाला गया था। जिसमें वोडाफोन, बीएसएनल, जिओ और एयरटेल कंपनी के नंबरों को भी शामिल किया गया था। उस ऑडियो वीडियो में यह भी कहा गया है कि आपका लकी ड्रा निकल चुका है, जिसमें आपको 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। KBC Lottery Scam

KBC Lottery Scam: आप को लगी है 25 लाख रूपए की लाटरी

अगर आप यह 25 लाख रुपए की लॉटरी लेना चाहते हैं तो आप उसे ऑडियो में दिए नंबर पर आप व्हाट्सएप्प कॉल करें। उस ऑडियो में यह भी कहा गया है कि सीधी कॉल से संपर्क ना करें सिर्फ व्हाट्सएप्प कॉल पर ही करें। जब आप व्हाट्सएप्प कॉल करेंगे तो आप लकी ड्रा नंबर जो आपकी स्क्रीन पर है वह उनको बता दें और अगली कार्रवाई वह आपको खुद बताएंगे। इसके चलते कई लोग इन बातों को सच मानकर इसमें फंस जाते हैं। जिससे हैकर उन लोगों से पैसे मंगवाने और अन्य चीजों के चार्ज का कर पैसे मंगवा लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। अगर आपके व्हाट्सएप नंबर पर अगर आपको कोई मैसेज आया है तो इसको इग्नोर करें हो सके तो उस नंबर को ब्लॉक भी कर दें और वह इस वीडियो को किसी के साथ शेयर मत करें। KBC Lottery Scam

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts