पंजाब

Samana में नशा तस्करों की प्रॉपर्टी सील

34 Views
Drug Smugglers Properties Seized:
Drug Smugglers Properties Seized:

Drug Smugglers Properties Seized: पंजाब सरकार की तरफ से नशों विरुद्ध चलाई मुहिम के अंतर्गत अदालत की तरफ से मिले हुक्मो के अनुसार डीएसपी नेहा अग्रवाल और थाना सिटी प्रमुख जीएस सिकंद में नशे बेचने वाले सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन मुलाजिमों की 6 प्रॉपर्टी जिसमें 5 गांव मुरादपुर और एक गांव गजेवास में सील करके उनके घरों और पलाटो के आगे नोटिस लगा दिया गया है। जिसके उक्त प्रॉपर्टी की खरीद वेच ना हो सके। Drug Smugglers Properties Seized

Drug Smugglers Properties Seized: नशा तस्करों को किसी भी रूप में नहीं बक्शा जाएगा-DSP नेहा अगरवाल

मौके पर डीएसपी नेहा अग्रवाल ने बताया कि अदालत की तरफ से मिले हुकमो के अनुसार सोमवार को गांव मुरादपुर में चरणों की करीब 16 लाख रुपए की प्रॉपर्टी सील की गई। जिमके खिलाफ नशा विरोधी एक्ट के अंतर्गत पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसी गांव की गुरमीत कौर 17 लाख 50 हजार रुपए की प्रॉपर्टी सील की है इसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे बताया कि गांव गजेवास में एक दुकान कृषणा की 29 लाख रुपए की प्रॉपर्टी सील करके अब तक कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपए की प्रॉपर्टी थाना समाना अधीन सील की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कस रही है किसी भी नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। Drug Smugglers Properties Seized

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts