पंजाब

पेपर में नंबर कम आने पर विद्यार्थी ने उठाया भियानक कदम

63 Views
Student Commit Suicide
Student Commit Suicide

Student Commit Suicide: कम नम्बर आने के कारण विद्यार्थी के पिता को शिकयत करने पर स्कूल के 12वीं कक्षा के विदियार्थी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर पुलिस को जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर सिविल हस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान करण सिंह वासी लहरागागा के रूप में हुई है।

इस मौके पर पिता सुरेश ने कहा कि मेरा बेटा करण सिंह संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में 12वीं क्लास में पढता था। में करण को होस्टल नहीं भेजना चाहता था लेकिन स्कूल द्वारा फोर्स किया गया कि बच्चा हॉस्टल में ही रहेगा। उन्होंने ने कहा कि मेरे बेटे को दिमागी तौर पर परेशान किया गया जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। Student Commit Suicide

Student Commit Suicide: कम नम्बर आने पर पिता को की शिकायात

करण के पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि कल शाम करीब तीन बजे उन्हें करण की स्कूल टीचर का फोन आया था। टीचर ने बताया कि बेटे के पेपर में कम नंबर आए हैं। करण के टीचर ने यह भी कहा कि करण मन लगाकर पढ़ाई नहीं कर रहा, अगर करण की परफॉर्मेंस ऐसी ही रही तो स्कूल उसे निकाल दिया जायेगा। उसके बाद करण ने पिता से बात करते हुए सॉरी कहा और बाद में फोन बंद कर दिया। उन्होंने ने कहा कि कुछ देर बाद स्कूल द्वारा आत्महत्या किए जाने के बारे में सूचना दी गई। सुरेश ने आरोप लगते हुए कहा कि यहाँ पर बच्चे को दिमागी तौर पर परेशान किया गया है और इस स्कूल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। Student Commit Suicide

बयान दर्ज कर की जाएगी कारवाई

इस मौके पर संगरूर डीएसपी मनोज गोरसी ने कहा कि परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। उन्होंने ने कहा कि फिलहाल विद्यार्थी करण का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts