पंजाब

पीआरटीसी की बस पलटी, हुआ बड़ा हादसा

55 Views
PRTC Road Accident
PRTC Road Accident

PRTC Road Accident: जख्मियों को नजदीकी हॉस्पिटल में करवाया दाखिल

PRTC Road Accident: पटियाला की तरफ जा रही पीआरटीसी बस को एक ट्रक ने पीछे की तरफ से टक्कर मार दी, जिसके कारण पीआरटीसी बस सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से 25 सवारियां गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसको नजदीकी अलग-अलग हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। PRTC Road Accident

मिली जानकारी अनुसार पीआरटीसी की बस शिमला से पटियाला आ रही थी कि जब पटियाला बस स्टैंड की तरफ जा रही थी तो एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर ही पलट गई। इस बस में सवार 20 से 25 सवारियों को गंभीर छोटे लगी है, जिनको नजदीकी अलग-अलग हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। इस दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को पटियाला के राजिंदरा हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया।

इस हादसे का पता चलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने पलटी हुई बस में से सवारियों को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया और बस को सड़क से हटाया। बताया जा रहा है कि इस हादसा से बचाव हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही अर्बन स्टेट पुलिस मौके पर पहुंचे ट्रक समेत ड्राईवर को पुलिस थाने में ले जाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। PRTC Road Accident

यह भी पढ़े:

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts