चंडीगढ़

रविवार को रहेगा कर्फ़्यू, 5 से ज्यादा नही इकट्ठा हो सकेंगे लोग

14 Views
world cup final 2023
world cup final 2023

World Cup Final : डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी किए गए आदेश

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
World Cup Final 2023 : जिला प्रशासन की तरफ से रविवार को आंशिक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए है। रविवार को पांच या इससे ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठे नहीं हो पाएंगे तो किसी भी तरह का बम पटाखा चलना तो दूर की बात किसी भी तरीके से हल्ला गुल्ला नहीं किया जा सकता है। अगर किसी ने ऐसा कुछ करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। World Cup Final

भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच में रविवार को होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup Final 2023) के फाइनल मैच को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कुछ पाबंदियां लगाई गई है जिसमें आशिक कर्फ्यू जैसी चीज दिखाई देंगे। World Cup Final

ना लग पाएगी ओपन स्क्रीन, ना ही मना पाएंगे जश्न

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से लगाई गई पाबंदियों के बीच में अब शहर या फिर शहर के किसी भी मॉल में कोई भी बड़ी स्क्रीन का आयोजन नहीं किया जा सकता है। चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में या फिर बाजार में वर्ल्ड कप के दौरान बड़ी स्क्रीनें लगाती नजर आई है। परंतु आप फाइनल मैच में इस पर पूर्ण रूप से पाबंदी होगी। इसके साथ ही अगर भारतीय टीम विश्व कप (World Cup Final 2023) को जीत लेती है तो इसका जश्न मनाने को लेकर भी पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। चंडीगढ़ में किसी भी तरह से जश्न मनाने के साथ-साथ कोई भी बम पटाखा नहीं चलाया जा सकेगा। यहां तक की इस खुशी को जाहिर करने के लिए पांच या इससे ज्यादा लोग इकट्ठे भी नहीं हो सकेंगे। World Cup Final

चंडीगढ़ पुलिस ने भी जारी किए आदेश

https://twitter.com/ChdPol

डिप्टी कमिश्नर की तरफ से आदेश आने के पश्चात चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। उन्होंने आम लोगों से जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की पालना करने की अपील की है। अगर कोई भी व्यक्ति जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की पालन करता नजर नहीं आया तो उसके खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts