पंजाब

Murder: पति का कत्ल करने वाली महिला व प्रेमी गिरफ्तार

36 Views
Murder
Murder

Murder: 6 महीने से कर रहे थे कत्ल की कोशिश

दी स्टेट हेडलाइंस
पटियाला।
पति का Murder करने वाली महिला और उसके प्रेमी को CIA Staff की टीम की तरफ से गिरफ्तार कर लिया है। इस दोनों की तरफ से वारदात में इस्तेमाल किये गये तेजधार हथियार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

इस मौके पर SPD सुखअमृत सिंह रंधावा ने बताया कि पटियाला में पति लक्ष्मण सिंह की पत्नी परमजीत कौर निवासी सलेमपुर सेखां और गुलजार सिंह उर्फ गारी के अवैध संबंध थे। जिसके बारे में लक्ष्मण सिंह को जब पता चला तो उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाया और पारिवारिक तौर पर आरोपी महिला ने कई बार माफ़ी भी मांगी लेकिन उसने आरोपी गुलजार से मिलना बंद नहीं किया।

2006 से बने हुए थे और अवैध संबंध

इन दोनों के अवैध संबंध 2006 से बने हुए थे और अवैध सबंधों के चलते दोनों लक्ष्मण सिंह को अड़चन समझते हुए कत्ल की प्लानिंग कर ली थी। 6 महीने से यह कत्ल की कोशिश में थे और 29 अक्टूबर को रात के समय घर में सो रहे लक्ष्मण सिंह पर लोहे की तेजधार हथियार से हमला कर कत्ल कर दिया था और इस क़त्ल करने के बाद वह फरार हो गए थे।

जिसके बाद आज दोनों को राजपुरा इलाके में CIA Staff इंचार्ज शमिंदर सिंह और Sub Inspector गुरनाम सिंह ने गिरफ्तार कल लिया और जल्द दोनों आरोपियों को पुलिस Court में पेश कर रिमांड पर लेगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts