चंडीगढ़

64 साल की महिला, जिसने कर दिया कमाल, कमा लिए करोड़ो

2 Views
Navalben Chaudhary Story
Navalben Chaudhary Story

Navalben Chaudhary Story : देश के प्रधान मंत्री भी कर चुके है इनकी प्रशंसा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Navalben Chaudhary Story : हमेशा ही आप लोगों ने एक बड़े सफल बिजनेस में या फिर एक बड़े पढ़े-लिखे व्यक्ति की कहानी सुनी होगी जिसे की अपनी मेहनत से करोड़ों रुपए कमाते हुए बड़ा कारोबार खड़ा कर लिया है। परंतु आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलने जा रहे हैं। जिसने 64 साल की उम्र में ऐसा कर दिखाया है। शायद वोह आज आज का युवा नौजवान भी नहीं कर पाया हो। गुजरात के छोटे से गांव नगला में रहने वाली एक 64 साल की महिला दोबारा अपने तजुर्बे विश्वास और मेहनत के जरिए अपने कारोबार को वहां तक पहुंचा दिया है। जहां से वह सालाना करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। उक्त महिला द्वारा की जा रही मेहनत की कहानी सुनकर खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।

Navalben Chaudhary Story : सफेद क्रांति को अपना किया दूध का कारोबार

गुजरात के छोटे गांव नगला में रहने वाली यह 64 वर्षीय महिला नवलबेन चौधरी सफेद क्रांति को अपना हथियार बनाते हुए दूध के कारोबार से एक सफल उद्योगपति बन पाई है। रोजाना सुबह 4 उठकर मेहनत करने वाली इस महिला ने अपने कारोबार को यहां तक पहुंचा दिया है कि वह रोजाना 1000 लीटर दूध बेचती है और सालाना करोड़ों रुपए तक कमा लेती है। वूमेन सक्सेस स्टोरी के मामले में उक्त बुजुर्ग महिला की कहानी अपने आप में ही अलग दिखाई दे रही है। क्योंकि आजकल नौजवान महिलाएं तो काफी आगे बढ़ रही हैं परंतु पुराने जमाने की बुजुर्ग महिलाएं ऐसा कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पा रही है। जैसा कि नवलबेन चौधरी द्वारा किया जा चुका है।

डेरी बिज़नेस को देखकर हर कोई है हैरान

64 वर्षीय महिला (Navalben Chaudhary Story) दोबारा शुरू किए गए डेरी बिज़नेस को देखकर हर कोई हैरान है कि इस कारोबार से भी करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं क्योंकि अभी तक इस कारोबार को किसी से छोटा-मोटा जुड़ा कारोबार ही देखते हुए काम कारोबार से जुड़ा गया है। परंतु नवलबेन चौधरी दोबारा इस कहानी को ही पलट कर रख दिया गया है। उन्होंने अपने डेरी बिज़नेस से 1 साल में एक करोड़ पैसे ज्यादा की कमाई तक की हुई है। 

दर्जनों लोगों को दे रखा है रोजगार

नवलबेन चौधरी (Navalben Chaudhary Story) द्वारा 50 साल की उम्र के पश्चात इस कारोबार में हाथ आजमाने का मन बनाया और आज वह अपने इस डेरी बिज़नेस से दर्जनों लोगों को रोजगार तक दे रही है। हालांकि उक्त बुजुर्ग महिला सुबह और शाम को खुद अपनी देखरेख में सारा कार्य करवाती है। परंतु फिर भी उनकी डेरी का कारोबार इतना ज्यादा फल फूल चुका है कि उन्हें दर्जनों लोगों को अपने साथ रखना पड़ा है। जिस कारण वह अब दर्जनों लोगों को रोजगार भी दे रही है।

100 से ज्यादा पशुओं के जरिए करती है कारोबार

दूध के इस सफेद क्रांति कारोबार को नवल बेन चौधरी करीब 100 से ज्यादा पशुओं के साथ मिलकर करते हैं। अब तो बुजुर्ग महिला के पास 50 के करीब गाय और 80 के करीब भैंस हैं। जिनकी मदद से वह दूध की पूर्ति करते हुए इस कारोबार को आगे बढ़ा रही है। इन सभी पशुओं की देखरेख के लिए भी नवल बेन चौधरी की तरफ से कुछ लोग रखे हुए हैं।

मन में जज्बा हो तो सफलता चूमती है आपके कदम

नवलबेन चौधरी (Navalben Chaudhary Story) का कहना है कि अगर आपके मन में जज्बा है तो उसके आड़े कभी भी उम्र नहीं आती है। इसके साथ ही आपके जज्बे और मेहनत को देखकर सफलता भी कदम चूमने को मजबूर हो जाती है। उन्होंने अपनी मेहनत करते हुए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा वह दिन रात एक करते हुए मेहनत करती गई। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्होंने करोड़ों का कारोबार खड़ा करना है।उनकी कोशिश बस अपने कारोबार को सफल करने तक ही सीमित थी परंतु आज जिस मुकाम पर वह है। यह उनकी मेहनत ही उन्हें यहां तक लेकर आई है। 

https://www.youtube.com/watch?v=mT-Jv30i_60

Navalben Chaudhary Story : मीडिया में भी इंटरव्यू करने की लगी हुई है होड़

नवलबेन चौधरी की सफलता को देखकर मीडिया में भी उनका इंटरव्यू करने की होड़ लगी हुई है और अब देश भर के कई वेब चैनल और न्यूज़ चैनल के साथ-साथ समाचार पत्र भी उनका इंटरव्यू करने में लगे हुए हैं। वह खुद हैरान होते हैं कि एक गांव में रहने वाले बुजुर्ग महिला का कितना प्रचार और प्रचार क्यों किया जा रहा है। शायद उनकी सफलता को सरहाने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ाया जा रहा है तो वह खुद भी सोचती हैं कि अगर वह अपनी सफलता के बारे में इंटरव्यू के माध्यम से बता दें तो शायद देश की कुछ और बुजुर्ग महिलाएं या फिर नौजवान पीढ़ी इस कारोबार से जुड़कर करोड़ों रुपए कमा सकते है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts