पंजाब

खजाना मंत्री Harpal cheema ने सौंपे 13 सैक्शन अफसरों को नियुक्ति पत्र

54 Views
finance Minister Harpal Cheema handed over appointment letters to 13 section officers
finance Minister Harpal Cheema handed over appointment letters to 13 section officers

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले में राजपुरा से हिमांशी भी शामिल, बनी ए ग्रेड अधिकारी

दी स्टेट हैडलैंड
चंडीगढ़, 03 नवंबर l
पंजाब के वित्त, योजना, आबाकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट Harpal cheema द्वारा आज यहाँ वित्त और योजना भवन में संक्षिप्त परन्तु प्रभावशाली समागम के दौरान एस. ए. एस. परीक्षा पास किये 13 सैक्शन अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal cheema) ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को अधिक से अधिक रोज़गार के मौके मुहैया करवाने के शुरु किये मिशन के अंतर्गत सीधी भर्ती के द्वारा पंजाब लोक सेवा आयोग के द्वारा 52 नये सैक्शन अफसरों और अधीनस्था सेवा चयन बोर्ड, पंजाब द्वारा सहायक कोषाध्यक्ष के 53 उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया लगभग मुकम्मल हो चुकी है और उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे।

मज़बूत वित्तीय प्रबंधन और सरकार की तरफ से चलाईं जा रही भलाई स्कीमों के खर्चें की मुकम्मल निगरानी के प्रति पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए, वित्त मंत्री Harpal cheema ने कहा कि यह नियुक्तियाँ कामकाज में और पारदर्शिता लाने और फंडों की लीकेज़ को रोकने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से जहाँ राज्य के वित्तीय प्रबंधन का मज़बूतीकरण होगा, वहीं खज़ानों के काम में तेज़ी आने से राज्य के मुलाजिमों और पैंशनरों को और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

पूरी ईमानदारी और लगन के साथ काम करें अधिकारी : Harpal Cheema

इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने नव-नियुक्त सैक्शन अफसरों को बधाई दी और उनको अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान प्रमुख सचिव वित्त अजोए कुमार सिन्हा ने उनको उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए अपने हुनर और योग्यता को अपडेट करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डायरैक्टर (ख़ज़ाना और लेखा) सिमरजीत कौर और संयुक्त सचिव ( योजना) राकेश कुमार भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts